संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी टहलने निकले चाचा व भतीजे से मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
राजू निषाद उर्फ ध्यानचन्द्र पुत्र सिद्धनाथ निषाद निवासी मोहन लालपुर ने बताया कि वह व भतीजा संतोष निषाद बंधे पर टहलने के लिए 26 अगस्त की शाम 7:30 बजे गए थे, जहां विपक्षी गंगा निषाद, मोनू निषाद पुत्र गण रामानंद निषाद, रामानंद निषाद पुत्र राम समुझ गाली गुप्ता देते हुए मारने-पीटने लगे। विपक्षी मगहर कस्बे के स्थायी निवासी हैं। विपक्षी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।