-रोटरी क्लब का 15वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
- एडीएम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक होटल में शुक्रवार की रात रोटरी क्लब का 15वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एडीएम जयप्रकाश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उमाशंकर पांडेय को रोटरी क्लब का अध्यक्ष और विकास गुप्ता को सचिव बनाया गया है। साथ ही निदेशक पदों पर रामकुमार सिंह, प्रीतपाल सिंह, डॉक्टर डीएन पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, अखिलेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, सुशील छापड़िया, अनिल श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
एडीएम जय प्रकाश कहा कि एक लोक हितकारी राज्य की परिकल्पना को साकार करने में रोटरी क्लब जैसी समाजसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर सोनी सिंह ने वर्ष 2022-23 में किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया।