महुली। सफाई कर्मचारी संघ के उदयराज यादव आठवीं बार नाथनगर ब्लॉक के अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में दधिवल महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी राधेश्याम और वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि महामंत्री पद के लिए दधिवल और किशुन चंद ने नामांकन किया था। इसके चलते शनिवार को चुनाव आयोजित किया गया। कुल 259 मतदाताओं में से 238 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतगणना में दधिवल को 123 मत और किशुन चंद को 114 मत मिले, जबकि एक मत अवैध पाया गया। इस तरह दधिवल महामंत्री निर्वाचित हो गए। इससे पहले सफाई कर्मियों में लगातार अपनी लोकप्रियता के चलते उदयराज यादव आठवीं बार ब्लॉक अध्यक्ष बने। इस बार उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जयंत कुमार और संगठन मंत्री के पद पर राम आशीष भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस दौरान महेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार गौंड, फूलदेव, दिलीप यादव, विजय कुमार, कन्हैया लाल आदि ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।