फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की माैत, एक घायल

Fri, 04 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी में मृतक गणेंश के रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
- घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

बखिरा-मेंहदावल मार्ग पर ढोढ़या गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बखिरा-मेंहदावल मार्ग पर ढोढ़या गांव के पास शुक्रवार को बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसओ बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के बरईपुर निवासी मनदेव (28) पुत्र संतराज अपने साले धीरज (16) पुत्र धर्मेंद्र निवासी गगनई बाबू के साथ बाइक से बखिरा की तरफ जा रहे थे। जबकि गणेश (20) पुत्र राम भजन निवासी झुंगिया थाना बखिरा बाइक से मेंहदावल की तरफ जा रहे थे। क्षेत्र के ढोढ़या गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गणेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार साले-बहनोई घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लाेगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया, जहां से डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनदेव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल धीरज का उपचार शुरू किया। एसओ ने बताया कि मृतक गणेश पांच भाई एवं एक बहन में चौथे नंबर के थे। गणेश बंगलौर में पेंटिंग का काम करते थे। एसओ बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें