फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट से भाजपा की रैली में शामिल दो युवकों की मौत

Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा में चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को निकाली गई रैली में शामिल बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार किशोर घायल हो गया। घटना के बाद करीब आधा घंटा तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर हरिओम बक्शी के प्रचार के लिए बखिरा कस्बे से मंगलवार को दोपहर में रैली निकाली गई थी। रैली में शामिल होने के लिए क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी 26 वर्षीय सुधीर सिंह पुत्र कुंवरजीत सिंह और उसी गांव के 28 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र केसर सिंह भी गए थे। सुधीर सिंह बाइक चला रहे थे। विपिन सिंह पीछे बैठे थे। इन्हीं के साथ रैली में उसी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह भी दूसरी बाइक से था। रैली नौरों गांव के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान गुजरे ट्रक ने सुधीर सिंह की बाइक को रौंदते हुए दूसरे बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे सुधीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे विपिन सिंह और दूसरी बाइक सवार रुद्र प्रताप सिंह घायल हो गए।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो भीड़ ने पीछा किया। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। इधर घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। घटना के जुटी भीड़ की वजह से जाम लगा गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच समाप्त कराई। इधर लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां विपिन सिंह को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दूसरे घायल रुद्र प्रताप सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चौकी इंचार्ज बखिरा जितेंद्र सिंह और बरईपार निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचते ही डॉक्टरों ने विपिन सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों बाइकें और ट्रक पुलिस के कब्जे में है। कुंवरजीत सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें