संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मनियरा के पास एक ही साइड से जा रही दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। दो युवक घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इनका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला निवासी अरुगुन पुत्र संतराम (23) व संदीप (25) किसी काम से खलीलाबाद आए थे। शाम को करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच बगल से आए बाइक सवार ने टक्कर माक्दी। बाइक सहित दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इसमें अरुगुन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। जबकि, संदीप के सिर में चोट लगी है।