फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले बने शहरी, बिजली मिल रही गांव की

विज्ञापन
सुंदरनगर में शहर की बिजली नही मिलती। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दो साल पहले बने शहरी, बिजली मिल रही गांव की
विज्ञापन

विद्युत निगम सिर्फ योजना बनाने तक सीमिति
24 घंटे बिजली पाने की आस टूटी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के आसपास के 16 गांवों को करीब दो साल पहले नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों को अब तक शहरी फीडर से नहीं जोड़ा जा सका है। ऐसे में ग्रामीण से शहरी बने लोगों को ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की जा रही है।
इन क्षेत्रों में उपभोक्ता शहरी बिजली की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। अक्तूबर 2020 में शासन ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार करते हुए आसपास के 16 गांवों को नगर पालिका की सीमा में शामिल कर लिया। यह ख्वाब दिखाया गया कि इन क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

लोगों को भी लगा शहरी फीडर से जोड़कर 24 घंटे बिजली दी जाएगी, लेकिन लोगों की आस अब टूट रही है। क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र कुमार, राकेश पांडेय आदि का कहना है कि बगल के क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति देखकर मन में टीस होती है। शहर में शामिल होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति हो रही है। मात्र आठ से दस घंटे बिजली मिल पा रही है।
...
ये गांव पालिका में हुए हैं शामिल
नगर पालिका क्षेत्र में सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गो, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उसका खुर्द को शामिल किया गया है। उधर, शहर में शामिल गांवों में नगर पालिका प्रशासन सिर्फ स्ट्रीट लाइटें ही लगवा सका है।
विज्ञापन

...
कोट
नगर पालिका खलीलाबाद की सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों को शहरी बिजली की आपूर्ति के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
-दिव्य रंजन, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें