संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के चोरहा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान रितु पुत्री बांके लाल व सावित्री देवी पत्नी शिवगुलाम प्रजापति निवासी करमा महंत थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के रूप में हुई। सूचना के बाद पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को ण्ंबुलेंस से सीएचसी सेमरियावां भिजवाया। संवाद