संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में रंजिश में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अतीबुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अतीबुन निशा की गैरमौजूदगी में उनके पटीदार जब्बार उर्फ गब्बर और उनकी पत्नी तराबुन निशा ने घर पहुंचकर उनकी बेटियों शकीला और सलीमुन निशा के साथ गालीगलौज की। आरोप है कि इसके बाद दोनों को लाठी-डंडे से पीटा गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद