फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर तिराहे पर टेंपो में बैठी महिला के गले से मंगल सूत्र चोरी होने के मामले में पीड़िता ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि धनघटा क्षेत्र के हैंसर हरदो निवासी सुनीता देवी पत्नी संजय कुमार सोमवार को जिला मुख्यालय से टेंपो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बगल में बैठी कुछ महिलाएं मैनसिर तिराहे पर उतरीं। सुनीता देवी को महसूस हुआ कि उनके गले से मंगल सूत्र गायब हो गया है। उन्होंने टेंपो से उतरी महिलाओं पर चोरी की शंका जाहिर करते हुए रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं रुकी नहीं पीछे से पहुंची बोलेरो में सवार होकर भाग गईं। इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें