फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा, चाकू और गांजा समेत दो वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने डीघाबाईपास के निकट से गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस, चाकू और अवैध गांजा बरामद किया। एसआई अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी संजय बंजारा उर्फ इरशाद निवासी मोहम्मदपुर कठार और इब्राहिम निवासी देवपुर थाना बखिरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा, 315 बोर का तमंचा, कारतूूस और चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें