सिंदुरिया। सिंदुरिया पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन में शामिल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सोमवार को सीज कर दिया। बंसतपुर खुर्द गांव के सीवान से अवैध खनन होने की शिकायतों का संज्ञान लेकर एसओ राजकुमार सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत दो मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।