संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के एक घर से नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी किशोर को मड़या हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।
अली हसन पुत्र नेवास अली निवासी मोहल्ला बंजरिया पूर्वी ने 13 अक्तूबर को सूचना दिया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर घर में रखे रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने इस सूचना पर अभियोग पंजीकृत करते हुए चोरी के 70 हजार 150 रुपये नकद बरामद कर दो बाल अपचारी को संबंधित न्यायालय में पेश करके बाल सुधार गृह में भेज दिया।