फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्यूटी से गायब मिले दो सफाईकर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 17 Apr 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- संचारी रोग नियंत्रण के तहत कर्मचारियों की लगी थी ड्यूटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। क्षेत्र के जातेडीहा, दुबौलिया व बड़ेला गांव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण के तहत सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जहां पर एडीओ पंचायत के निरीक्षण में ड्यूटी पर तैनात दो सफाईकर्मी बिना किसी सूचना के गेैरहाजिर पाए गए। इनसे सफाईकर्मियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर अप्रैल का वेतन बाधित करने के लिए डीपीआरओ को भेज दिया जाएगा।



एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया की एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण के तहत गांवों में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में रोस्टर लगाकर गांव में नालियों और कूड़े की सफाई की जा रही है। अभियान के तहत पांच अप्रैल को जातेडीहा दुबौलिया में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मी मो. फारूख बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। इसी तरह छह अप्रैल को ग्राम पंचायत बड़ेला में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। सफाईकर्मी निर्मला देवी बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में इन लोगों ने सफाई कार्य नहीं किया। कार्य स्थल से गायब रहते हैं। एडीओ ने बताया कि गैरहाजिर सफाई कर्मियों से दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रधान, सचिव व ग्राम पंचायत की आख्या के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समय के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर अप्रैल का वेतन बाधित करने की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें