संतकबीरनगर। शहर के समय माता मंदिर मेंहदावल बाईपास रोड स्थित सेंट्रल बैंक से दो संदिग्ध दबोचे गए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गोरखपुर जनपद के बताए जा रहे हैं। बैंक में संदिग्ध गतिविधि देखकर बैंक कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों को माने तो आरोपी के पास से कई एटीएम बरामद हुए हैं। पुलिस अभी उनके पूछताछ में जुटी हुई है और अभी कुछ भी बोलने से कतरा रही है।