फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिपाहियों पर हमला करने के दो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कालीजगदीशपुर चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर हमला करके घायल करने के मामले में महुली पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी क्षेत्र कालीजगदीशपुर अंतर्गत मोहरैया गांव में आरोपियों के जरिये रेवटा निवासी चंद्रशेखर पुत्र उद्धव प्रसाद की पिटाई की जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने दोनों सिपाहियों पर भी जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी मामले में हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। सूचना के आधार पर आरोपी फूलबदन, श्रवण कुमार निवासी मोहरैया कालीजगदीशपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें