संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मलोरना के पास मंगलवार को देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। घायलों की पहचान संदीप मिश्रा निवासी सहजनपुर थाना आलापुर जनपद अंबेडकरनगर व आदित्य कुमार निवासी चंगेरा-मंगेरा थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। संवाद