संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर दुर्गा मंदिर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से एबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों की पहचान शुभम निवासी चांदीडीह थाना कोतवाली खलीलाबाद और राजेश निवासी कसरवल थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। संवाद