फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के भेलाखर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। तहरीर में आशीष कुमार निवासी भेलाखर्ग कला ने लिखा है कि मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर मंजय पुत्र मनोज से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मंजय दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसके बाद वह कोचिंग जा रहा था तो बेलवा सेंगर चौराहे पर फिर मारने पीटने लगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बेलहर अनिल कुमार ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें