हरिहरपुर। बृहस्पतिवार को तामा गांव निवासी दो लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तामेश्वरनाथ के पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, बृज भूषण भारती, कुलदीप भारती, ओम अनुपम भारती, संतोष भारती, अभयनाथ भारती ने बताया कि तारकेश्वर भारती (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी तरह राज किशोर भारती (64) की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों की मौत से गांव में मातम पसर गया। संवाद