फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में दो लोगों की मौत

Tue, 28 Feb 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र से बोलेरो से लौट रहे थे सभी
- रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी के पास सोमवार देर रात हुए हादसे में बोलेरो सवार वृद्घ समेेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी 23 वर्षीय आनंद पाल यादव की बहन की शादी बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के देवाडीह गांव में हुई है। आनंद की बहन के देवर की शादी सोमवार को थी। बरात देवाडीह से सोमवार शाम बस्ती जिले के ही कलवारी क्षेत्र के मटियरिया गांव में आई थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए आनंद के साथ गांव के ही 60 वर्षीय जगदीश यादव और 35 वर्षीय अमित गुप्ता बोलेरो से गए थे। बोलेरो अमित चला रहे थे। बरात में भोजन करके देर रात तीनों घर लौट रहे थे। लोग धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी के दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन से बोलेरो टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने जगदीश यादव और आनंद पाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक अमित का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी घायल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें