संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव में लाइट कटवाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पिठिया गांव निवासी साधना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की शाम 4:10 बजे पुराने विवाद विपक्षी उनकी बिजली कटवा दिए। एतराज करने पर विपक्षी छोटू उर्फ विपिन, शकुंतला, सुमित्रा, ममता गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारपीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में उन्हें काफी चोटें आई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद