बेलहर। क्षेत्र के करिया सिंह दुधारा में बृहस्पतिवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की दो महिलाओं को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित जनार्दन यादव पुत्र जयराम निवासी करिया सिंह दुधारा का आरोप है कि वह लोग खेत में धान काट रहे थे। उसी बीच गांव के कुछ लोग उसके घर पर पहुंचकर जमीन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर उसकी लड़की को अपशब्द कहने लगे। उसके परिवार के लोग भागकर घर के अंदर पहुंचे तो घर में घुसकर आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें दादी व बहन को काफी चोटे लगी। शोर शराबा करने के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए तथा डायल 112 नंबर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस टीम थाने ले गई। पीड़ित ने बेलहर थाने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद