फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 13 Apr 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का क्रम जारी है। बुधवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दोनों खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे का निवासी युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में कोरोना की जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई। इसके साथ ही शहर के ही एक मोहल्ला के निवासी वृद्ध की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या सात पहुंच गई है। सभी संक्रमितों का इलाज घर पर ही चल रहा है। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया है।
इधर आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र पर नजर रखें। अगर कोई बाहर से आता है और उसको कोई दिक्कत है तो उसकी सूचना अपने स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराएं, जिससे उस व्यक्ति की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें