संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। पिछले पांच दिनों में 10 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। सभी मरीजों का उपचार चल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है। साथ ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। ऐसे में डेंगू का पनपना तेज हो गया है। सोमवार को डेंगू के दो और मरीज मिले है। पांच दिनों में डेंगू के 10 मरीज मिल चुके है। यह दोनों मरीज सेमरियावां क्षेत्र के रहने वाले हैं और सभी की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि सोमवार को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। पिछले पांच दिनों में डेंगू के 10 मरीज मिल चुके ंहै।