फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नौहट गांव के मृतक प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट के प्रधान कौशल चौधरी की हत्या मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को तितौवा रेलेव क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में आरोपियों ने पीट-पीट कर प्रधान कौशल चौधरी की हत्या कर दी थी। पीड़ित पत्नी प्रमिला ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। रविवार को सूचना के आधार पर तितौवा रेलवे क्रासिंग के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलोक चौधरी उर्फ गोलू निवासी मेहनिया थाना महुली, सुप्रभमणि तिवारी उर्फ कलोला निवासी खरवनिया खुर्द थाना महुली के रूप में हुई।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में शनिवार को आरोपी हरेंद्र चौधरी,चंद्रशेखर चौधरी और उनके पिता परमात्मा चौधरी को जेल भेजा गया था। अब तक इस मामले में पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज लालविहारी निषाद, जेल चौकी इंचार्ज रमेश कुमार यादव और सिपाही चंदन कुमार, उमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें