फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की पांच बाइक और ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना पुलिस ने नेपाल बाॅर्डर के पास से पकड़ा
विज्ञापन


चार दिन पहले हुई थी सिकरी ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मोहाना पुलिस ने सड्डा जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप और पांच बाइक बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शातिर बाइक चोरी करने का कार्य करते थे। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के सिकरी बाजार में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और लैपटॉप चोरी करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी करने वाले क्षेत्र में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताए हुए स्थान सड्डा जंगल के पास टीम पहुंच गई। इस दौरान बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके रोका और जांच में बाइक चोरी की पाई गई। पूछताछ में सिकरी में ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी करने की बात स्वीकार किया। इनके कब्जे से एक लैपटाप, 12 हजार रुपये नकदी और उनकी निशानदेही पर चोरी की चार अन्य बाइक बरामद की गई। इनकी पहचान असरफ अली उर्फ सलमान खान निवासी पडरिया खुनगाई चौराहा थाना परसा लुंबिनी जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल, नागेश्वर लोध निवासी कारीजमा थाना परसा लुंबिनी जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें