संतकबीरनगर। उड़नदस्ता ने शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से दो लाख छह हजार रुपये बरामद किए। रुपये के बारे में सही जानकारी व कागजात न दिखा पाने के चलते उसे जब्त कर लिया गया। उड़नदस्ता के प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जांच केे दौरान अख्तर हबीब खान निवासी दशांवा थाना दुधारा के पास से 2 लाख 6 हजार रुपये मिले हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जब्त करके कानूनी कार्रवाई की गई। संवाद