फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुर्गे के काटने पर मारपीट में दो घायल, 11 पर केस

Mon, 06 Oct 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के परसिया गांव में मुर्गे ने एक व्यक्ति को काट लिया। इसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर बेलहर पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता कांती देवी निवासी ग्राम परसिया पोस्ट बनेथू ने बताया कि रविवार की शाम उनका मुर्गा रणजीत को काट लिया था। इसको लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रमेश, रणजीत, राजेश, मुन्ना, अवतार, नीरज रणजीत की बहन, रणजीत की पत्नी, नीरज व उसकी बहन, रामप्रसाद की पत्नी निवासी परसिया घर पर चढ़कर दरवाजा तोड़ दिए।
विज्ञापन

गाली देते हुए मारपीट करने लगे। उनकी सास केवलपाती देवी धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों का इलाज सीएचसी मेंहदावल में कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें