संतकबीरनगर। शहर के छोटी सरौली मोहल्ले में फाल्ट की वजह से दो घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत सुबह में स्कूल और ड्यूटी जाने वाले लोगों को हुई।
मोहल्ले के रहने वाले सुरेश मौर्या, राजेश विश्वकर्मा आदि ने बताया कि सुबह सात बजे ही बिजली गुल हो गई। टंकी में पानी खत्म हो जाने से स्कूल जाने के लिए बच्चों को तैयार करने में दिक्कत हुई। इसके साथ ही घर महिलाओं को भी घरेलू काम करने में परेशानी हुई। एक्सईएन दिव्य रंजन ने बताया कि फाल्ट की वजह से समस्या हुई। सूचना पर फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। संवाद