संतकबीरनगर। संभागीय परिवहन कार्यालय की तरफ से जनपद में होने वाले समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो हेल्प डेस्क बनाया गया है। यह जानकारी एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनेगा। जहां पर दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थी अपने सेंटर के बारे में दूरी और किराया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें सेंटर तक आसानी से पहुंचने वाले वाहन के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। जिससे अभ्यर्थी भटके नहीं और समय से अपने निर्धारित सेंटर पर पहुंचकर आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकें। संवाद