फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हैंडबाल के दो खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी छह से नौ नवंबर के बीच बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनके चयन होने पर स्टेडियम के लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता छह से नौ नवंबर तक बरेली में होगी। इसके लिए 18 अक्तूबर को जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। इसमें 10 खिलाड़ी मंडल स्तर पर ट्रायल के लिए चयनित हुए थे। इन खिलाड़ियों को 20 अक्तूबर को बस्ती स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल के लिए भेजा गया था। जहां आठ खिलाड़ी ट्रायल में सफल नहीं हो पाए। साथ ही दो खिलाड़ी ट्रायल में सफल हुए हैं। बास्केटबाॅल खिलाड़ी आलोक यादव और आनंद गौड़ का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों के चयन होने पर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रतिदिन स्टेडियम में अभ्यास कराया जा रहा है। ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल हो सकें। इनके चयन होने पर प्रशिक्षक हिमांशु पाल, ओसामा जौहर, विमलेश ध्रुव, सुमन यादव और मनोज यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें