फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर के बाद दो पक्ष भिड़े, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली-नाथनगर मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। नाथनगर निवासी मुंशीलाल पुत्र परदेशी शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक से नाथनगर से अपने घर अलीनगर जा रहे थे। नाथनगर पशु अस्पताल के सामने अचानक उनकी बाइक के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के लिए उन्होंने तत्काल ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें