फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा

Tue, 30 May 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा पुलिस ने लुटेरों को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने मंगलवार को चिउटना के पास से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के दो मोबाइल, 47,00 रुपये, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस दुधारा में मोबाइल लूट की दो वारदातों और बखिरा क्षेत्र में देवर- भाभी से हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह दुुधारा के प्रभारी एसओ लाल बिहारी निषाद सहयोगी एसआई वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, आरक्षी भान प्रताप, आशुतोष पांडेय, वीरेंद्र रावत के साथ मंगलवार की सुबह गश्त से लौट रहे थे। उसी दौरान सूचना के आधार पर चिउटना के पास से बाइक सवार दो लुटेरों को पकड़ा। उनकी पहचान दीपक गुप्ता, मेराज निवासी सुघरामाफी दुधारा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी में लूट के दो मोबाइल, 47,00 रुपये, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि 19 मई को बिगरा निवासी विक्की कुमार मोदनवाल अपनी दुकान सेमरियावा तिराहे के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़े थे। दोनों बदमाश बाइक से पहुंचे और पीछे से धक्का देकर विक्की को गिरा दिया और उनका मोबाइल छीन कर भाग गए थे। 28 मई को बिगरामीर निवासी संजय कुमार का मोबाइल लूट ले गए थे। शुक्रवार को बखिरा क्षेत्र के छड़ना गांव निवासी इंद्रेश चौधरी पुत्र प्रहलाद चौधरी अपनी भाभी अनुराधा चौधरी पत्नी अमरनाथ चौधरी को बाइक से उनके मायके सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा क्षेत्र के बरगदवा जा रहे थे। देर शाम नरायनपुर पशु बाजार से आगे छपिया दोयम के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से पहुंचे बाइक सवार दोनों बदमाश अनुराधा चौधरी का पर्स झपट कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि पर्स में 10,000 रुपये और आधार कार्ड और महिला का फोटो था। बदमाशों के पास बरामद दोनों मोबाइल लूट के हैं, जबकि बखिरा की लूट की घटना में 47,00 रुपये नकदी, आधार कार्ड और पीड़ित महिला की फोटो मिली है। पकड़े गए बदमाशों की उम्र 19 व 20 वर्ष के आसपास है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें