फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े बकाएदार हवालात में बंद, आठ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बड़े बकाएदार हवालात में बंद, आठ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

- बकाया नहीं चुकाने पर तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय अमीनों के साथ मंगलवार को दो बड़े बकाएदारों को पकड़ कर नई तहसील के हवालात में बंद कर दिया। जबकि आठ बकाएदारों की संपत्ति कुर्क की।
एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मोहम्मद तारिक पुत्र उस्मान अली निवासी मोती नगर विद्युत देय के 10 लाख के बकराएदार हैं। जबकि सुधीर कुमार सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी मैलानी वाणिज्य कर के 4 लाख 35 हजार के बकाएदार हैं। इनके खिलाफ आरसी जारी है।
विज्ञापन

दोनों बड़े बकाएदारों से काफी समय से आरसी के सापेक्ष ऋण चुकाने के लिए क्षेत्रीय अमीनों के जरिए कहा जा रहा था, लेकिन बाकीदारों द्वारा ऋण चुकता करने में रुचि नहीं ली जा रही थी। जिसकी वजह से दोनों बकाएदारों को नई तहसील के हवालात में बंद किया गया।
इसी तरह विद्युत देय के बकाएदार सुंदरलाल पुत्र जयराम निवासी दुलहीपार, कुंजल यादव पुत्र बनवारी निवासी दुबौली, रफीक पुत्र आबिद खान निवासी भरपुरवा तथा बैंक देय के बकाएदार सुरंगी पुत्र रामबली निवासी गजपुर, रामफेर चौधरी पुत्र राम नौकर निवासी शिव सरा, दयाशंकर सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी देवरिया गंगा, ओमप्रकाश सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह निवासी गुलरिहा तथा गंगा प्रसाद पुत्र राजबली निवासी तेनुआ राजा की अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इन सभी बकाएदारों पर करीब एक करोड़ का बकाया है। शीघ्र ही सभी बकाएदारों की संपत्ति को नीलाम कर सरकारी धनराशि की वसूली की जाएगी। आगामी दिनों में बड़े बकाएदारों के विरुद्ध इसी प्रकार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें