संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने 30 बोतल देशी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि रोडवेज तिराहा से पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी ठाकुर द्वारा कुशफर मोहल्ला के रूप में हुआ। इसी तरह पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के तुलसीपुर तिराहे से एक संदिग्ध को 15 बोतल बंटी देसी शराब के साथ दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अवधेश निवासी तुलसीपुर के रूप में हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद