संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में दो को गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी राहुल पुत्र रमई मल्लाह निवासी सोनाड़ी को गिरफ्तार किया। साथ ही दुधारा थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके शांतिभंग की आशंका में चालान करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।