संतकबीरनगर। पुलिस ने धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपये चोरी करने के दो आरोपी को बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके जेल भेजा है।
हरिशंकर कुमार शाखा प्रबन्धक सेंट्रल बैंक खलीलाबाद ने कोतवाली पर दो आरोपियों के खिलाफ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मोतीनगर शाखा में लगे एटीएम बूथ में जाकर रुपये निकलने वाले स्थान पर एटीएम शटर बॉक्स में प्लास्टिक की पट्टी लगा दी। जिससे किसी व्यक्ति द्वारा रुपये निकालने पर आकर वहीं रुक जाए। आरोपियों द्वारा समय पाकर एटीएम से पट्टी निकालकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मितौली थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी एवं रवि कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी हुमायूंपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को पांच एटीएम कार्ड, एक वायरलेस ब्लूटुथ, एक पतली प्लेट स्टील व 20,500 रुपये के साथ हाइवे सर्विस रोड़ बरदरिया बाजार के पास से गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार दोनों आरोपी को संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।