फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैर इरातन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों को मंगलवार को पिपरा बोरिंग के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से मृतक की बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक मांगने पर नहीं देने की वजह से धक्का देकर गिरा गया। जिसकी वजह से सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसओ अनिल दूबे ने बताया कि करमा खान गांव निवासी सुनील गुप्ता (27) 20 अप्रैल की शाम को अपने गांव करमाखान से बिना परिजनों को बताए बाइक से निकला था। कड़जा गांव के दक्षिण सीवान में उसकी लाश मिली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया था। विवेचना से अब्दुल कुद्दुस निवासी करमाखान और मुसर्रत हुसैन निवासी बढ़यामाफी का नाम प्रकाश में आया। सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों शराब पीकर लौट रहे थे। कड़जा नहर पुलिया स्थित कब्रिस्तान के पास सुनील गुप्ता शराब पी रहा था। नशे में अब्दुल कुद्दुस ने ससुराल जाने के लिए सुनील गुप्ता से उसकी बाइक मांगी।
बाइक नहीं देने पर विवाद हो गया। दोनों ने धक्का देकर सुनील को गिरा दिया। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। मृतक की बाइक लेकर दोनों चले गए थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें