संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन व शिकंजा अभियान के तहत मारपीट के मामले मे दो आरोपी को छह-छह माह की परिवीक्षा पर छोड़ दिया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि संयुक्त निदेशक अभियोजन व मॉनीटरिंग सेल के संयुक्त प्रयास के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय एससी-एसटी एक्ट के कोर्ट ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में पंजीकृत अभियोग के मामले में शैदापुत्र व फिदा हुसैन पुत्रगण नूर मोहम्मद निवासी दरुआ जप्ती को दोष सिद्ध पाए जाने पर अपराधी परिवीक्षा अधिनियम के तहत छह माह के सदाचार की परिवीक्षा पर मुक्त किए जाने का आदेश दिया।