संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा में शिक्षक पर मंगलवार का हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिरसी स्थित श्री सीताराम इंटर कॉलेज के शिक्षक से मारपीट की घटना हुई। इससे आक्रोशित शिक्षकों ने रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने आंदोलन की चेतवानी भी दे डाली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिक्षक रामकुमार सिंह निवासी मलबावर थाना बघौचघाट जनपद देवरिया की तहरीर पर सिरसी गांव निवासी वरुण व तरुण एवं चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मारपीट की घटना में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापा मारा। पुलिस ने दोनों आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिए।