संतकबीरनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गयाा। उन्हें आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। मेंहदावल पुलिस ने केकरहो निवासी राजाराम चौहान को गिरफ्तार किया। वहीं, महुली पुलिस ने तरयापार निवासी बलिराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने समस्त आवश्यक कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवाद