संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी चन्द्रेश पुत्र समुझ उर्फ रामसमुझ निवासी अठलोहिया थाना बखिरा को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।