फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला समेत दो मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब तक 48 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 26 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति ने सीएचसी खलीलाबाद में कोरोना की जांच कराई तो वह संक्रमित मिले। इसकी सूचना आने पर परिजनों का एंटीजन जांच कराया गया, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। इसी तरह से सेमरियावां क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका ने सीएचसी सेमरियावां में कोरोना की जांच कराई तो वह संक्रमित मिली। बालिका के परिजनों की भी कोरोना जांच हुई, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि मंगलवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 468 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं, और बिना मास्क के लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें