सिहटीगर में आयोजित वालीवाल प्रतियोतिगा में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवाद
बखिरा / तिघरा। जनपदीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता आदर्श कृषक इंटर काॅलेज सिहटीकरण में शनिवार को हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग 19 वर्षीय में टुंगपार विजेता बना, जबकि इसी वर्ग में वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज बखिरा को उपविजेता की ट्राॅफी मिली। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राधिकृत नियंत्रक आशा यादव ने किया।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग-19 वर्ष में जनपद की ग्यारह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में आदर्श कृषक इंटर काॅलेज सिहटीकर प्रथम रहा, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में बाबा वासुदेव इंटर काॅलेज अलीनगर उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में टुंगपार इंटर काॅलेज प्रथम विजेता रहा, जबकि वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज बखिरा उपविजेता रहा। आशा यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेलें। हार जीत को दिल पर नही लेना चाहिए। खेलकूद में प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। निश्चित ही प्रतिभागियों को खेल को कॅरियर के रूप में अपनाना चाहिए। ग्रामीण खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा मुहैया करवाकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करना चाहिए।
इसके लिए शासन प्रत्येक स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रधानाचार्य ध्रुवचंद पाठक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया है। मंडल स्तरीय मैच के लिए 19 सितंबर को छिनकू लाल इंटर काॅलेज-कलवारी बस्ती में होगा।