मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में नलकूप लंबे समय से बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत साडे़कला में लगा नलकूप बेकार पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार नलकूप से कुलावा तक पानी ले जाने वाली लाइन में कई जगह क्षतिग्रस्त है। छोटी-छोटी लीकेज की मरम्मत न होने के कारण पूरा सिस्टम बंद कर दिया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत बनकसिया में लगा बोरिंग भी लीकेज के कारण दो साल से बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराकर पानी आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।