मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बीएम सिटी मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ‘हर-हर महादेव पेपर मिल’ से कागज लादकर कानपुर जा रहा एक 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक मिश्रवलिया मिश्र मार्ग से आगे बीएम सिटी रोड पर पहुंचा था। तभी अचानक सामने एक ई-रिक्शा आ गया। चालक ने ई-रिक्शा और उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए ब्रेक लगाई। गति नियंत्रित न होने के कारण भारी ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया। संवाद
प