संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधा चौराहा के पास मंगलवार की देर रात को प्याज लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना लालगंज क्षेत्र स्थित ग्राम सराय मानसिंह असराही निवासी ट्रक चालक अंसार अली ट्रक में प्याज लोड करके गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। बुधा चौराहा के पास रात लगभग 2:30 बजे के आसपास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संवाद