फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मृत्यु

Wed, 24 Jul 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के राजेडीहा में ट्रक चालक की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम रियाजुद्दीन (50) पुत्र स्व. कजा निवासी पसाईं ट्रक लेकर धर्मसिंहवा जा रहे थे अभी राजेडीहा चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक अनियंत्रित होने लगी लेकिन आगे चलकर रुक गई चौराहे के लोग चालक को आवाज देने लगे तो नहीं बोला जिसके बाद ट्रक से उतारकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचाए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक से हुई मृत्यु की बात डाक्टरों ने बताया गनीमत रहा की ट्रक किसी दुकान में नहीं घुसी नहीं तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें