फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला चौराहे ट्रक से टकराया ट्रेलर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

पंक्चर ट्रक के अगले पहिये को बदलने के दौरान हुआ हादसा
तेज गति से ट्रेलर ने मारा टक्कर
कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात बूधा कला चौराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक गड्ढे में गिर गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि अयोध्या जनपद के पुराकलंदर क्षेत्र के बनके गांव अवनपुर सरोहा निवासी 26 वर्षीय दिनेश पांडेय पुत्र विजय कुमार पांडेय ट्रक लेकर खलीलाबाद जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दो बजे के करीब हाईवे पर बूधा चौराहे के पास ट्रक का अगला पहिया पंक्चर हो गया। वे ट्रक को किनारे करके पहिया बदल रहे थे। उसी दौरान तेज गति से गुजरे ट्रेलर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से ट्रक गड्डे में गिर गया और ट्रेलर के पहिये के नीचे ट्रक चालक दिनेश पांडेय दब गए। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पीड़ित पिता विजय पांडेय अपने कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को पहुंच गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर ट्रेलर चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें